महादलित बस्ती के बच्चों के लिए खोला गया संस्कार केंद्र

Published at :28 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
महादलित बस्ती के बच्चों के लिए खोला गया संस्कार केंद्र

– सिंहेश्वर में महादलित बस्ती में सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा संस्कार केंद्र का शुभारंभ – बच्चों के दरवाजे पर ही जा कर शिक्षक बच्चों को शिक्षा से जोड़ेंगे प्रतिनिधि, सिंहेश्वरसिंहेश्वर प्रख्ंाड मुख्यालय में रविवार को महादलित बाहुल्य बस्ती में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया […]

विज्ञापन

– सिंहेश्वर में महादलित बस्ती में सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा संस्कार केंद्र का शुभारंभ – बच्चों के दरवाजे पर ही जा कर शिक्षक बच्चों को शिक्षा से जोड़ेंगे प्रतिनिधि, सिंहेश्वरसिंहेश्वर प्रख्ंाड मुख्यालय में रविवार को महादलित बाहुल्य बस्ती में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर उनके अभिभावकों के साथ बातचीत कर उन्हें इस बदलाव के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ‘लोक शिक्षा समिति विद्या मंदिर’ के क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार झा ने कहा कि वैसे बच्चे जो विद्यालय नहीं आ पाते हैं, उनके लिए उनके दरवाजे पर ही विद्यालय लगा कर उन्हें सुशिक्षित और संस्कारित करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि शिक्षित होने के उपरांत ज्ञानवान हो कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करना ही हमारे मानव जीवन को सार्थक बनाता है. इस अवसर पर स्वागत गान ज्योति, पूजा, अर्पणा, दिव्या आदि ने प्रस्तुत किया. ललिता जी ने वंदना गायन किया. इस दौरान लोक शिक्षा समिति के कोसी क्षेत्रीय विभाग प्रमुख फणीन्द्रजी, विशिष्ट अतिथि डा मुकुल वर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष रामपुकार सिंह, सचिव अरूण प्राणसुखका, जिला कार्यवाह सिकंदर जी, प्रधानाचार्य शारदानंद जी, रणवीर सिंह, वाणिज्यिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय भगत, डा ब्रजभूषण यादव, दिनेश यादव, अनिल यादव, राजीव यादव, प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह, नगर विस्तारक आलोक जी, अरविंद अकेला आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन