पदाधिकारी व बैंककर्मी के कारण नहीं मिली राशि

Published at :28 Dec 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पदाधिकारी व बैंककर्मी के कारण नहीं मिली राशि

उदाकिशुनगंज, मधेपुराविभागीय पदाधिकारी व बैंक कर्मचारी की लापरवाही के कारण छात्रों को दी जानेवाली छात्रवृत्ति व पोशाक राशि का वितरण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है. स्थानीय प्रखंड के तहत कुल 138 प्राथमिक व मध्य विद्यालय संचालित है. बीइओ मोहन शर्मा ने बताया कि तीन स्कूल के प्रधानाध्यापकों द्वारा छात्रों की सूची उपलब्ध नहीं […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज, मधेपुराविभागीय पदाधिकारी व बैंक कर्मचारी की लापरवाही के कारण छात्रों को दी जानेवाली छात्रवृत्ति व पोशाक राशि का वितरण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है. स्थानीय प्रखंड के तहत कुल 138 प्राथमिक व मध्य विद्यालय संचालित है. बीइओ मोहन शर्मा ने बताया कि तीन स्कूल के प्रधानाध्यापकों द्वारा छात्रों की सूची उपलब्ध नहीं कराये जाने से वैसे स्कूल के छात्रों को छात्रवृत्ति व पोशाक राशि के लाभ से वंचित होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग से राशि बैंक को विमुक्त किया जा रहा है, वहीं कुछ स्कूल के नाम से राशि विमुक्त की गयी है तो बैंक कर्मचारी द्वारा स्कूल खाता पर राशि नहीं चढ़ाया गया है. इससे छात्रों के बीच राशि वितरण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है. उन्होंने कहा कि मंगलवार तक सभी स्कूल के खातों में राशि उपलब्ध हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन