पोशाक व साइकिल राशि का वितरण

Published at :27 Dec 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पोशाक  व साइकिल राशि का वितरण

मधेपुरा. सदर प्रखंड के कॉलीजीएट उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री बालक बालिका साइकिल पोशाक योजना अंतर्गत शनिवार को छात्र- छात्राओं के बीच राशि का वितरण किया गया. इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मंजु देवी ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य पार्षद विशाल कुमार बबलू मौजूद थे. इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य […]

विज्ञापन

मधेपुरा. सदर प्रखंड के कॉलीजीएट उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री बालक बालिका साइकिल पोशाक योजना अंतर्गत शनिवार को छात्र- छात्राओं के बीच राशि का वितरण किया गया. इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मंजु देवी ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य पार्षद विशाल कुमार बबलू मौजूद थे. इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य तारणी प्रसाद यादव ने की. विद्यालय में वर्ग नौ के 173 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल राशि का वितरण किया गया. वहीं वर्ग नौ एवं दस के छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक राशि का वितरण किया. कुल मिला कर साइकिल एवं पोशाक राशि के मद में छह लाख दो हजार पांच सौ रूपये की राशि वितरित की गयी. मंच संचालन का कार्य शिक्षक डा सुरेश कुमार भूषण ने बखूबी निभाया. मौके पर शिक्षक संघ के नेता परमेश्वरी प्रसाद यादव, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य, अमरेंद्र कुमार यादव, डा ललन कुमार यादव, वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, डा अभिलाषा कुमारी एवं सैकड़ों छात्र – छात्रा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन