मारपीट कर घर में बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त

मधेपुरा: सदर थाना क्षेत्र के पथराहा गांव में शुक्रवार देर शाम अपने परिजनों की सहायता के लिए पहंुचे साहुगढ़ निवासी सुदीश यादव की दूसरे पक्ष ने जम कर पिटाई की और उसे अपने घर में बंधक बना लिया. वहीं सुदीश के परिजन ने जब पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस ने घायल सुदीश को मुक्त […]
मधेपुरा: सदर थाना क्षेत्र के पथराहा गांव में शुक्रवार देर शाम अपने परिजनों की सहायता के लिए पहंुचे साहुगढ़ निवासी सुदीश यादव की दूसरे पक्ष ने जम कर पिटाई की और उसे अपने घर में बंधक बना लिया.
वहीं सुदीश के परिजन ने जब पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस ने घायल सुदीश को मुक्त करा अस्पताल में भरती कराया. उसके सिर में गंभीर चोट है. डॉक्टरों ने उसे अस्थि विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया है.सदर अस्पताल में सुदीश ने बताया कि पथराहा स्थित अपने परिजन मनीष एवं सोनू की सहायता के लिए अपने मित्र पप्पू के साथ वहां गये थे.
उनका रास्ते को लेकर वहीं के दीपक और छोटेलाल यादव से विवाद है. सुदीश पथराहा पहंुचे ही थे कि रास्ते में ही उनके साथ दीपक और छोटेलाल ने मारपीट शुरू कर दी. इस घटना में वह घायल हो गये. इसके बाद दीपक ने अपने घर में उसे बंधक बना लिया और रात भर वहीं रखा. इसके बाद पप्पू, मनीष आदि ने सदर थाना पहंुच कर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने जा कर दीपक के घर से सुदीश को मुक्त कराया और उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. इस मामले में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घायल सुदीश यादव का फर्द बयान ले लिया गया है. दूसरे पक्ष के लोगों ने सुदीश पर हंसेड़ी करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










