साहेब, मेरी मां को बचा लो, मार डालेगा

Published at :27 Dec 2014 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
साहेब, मेरी मां को बचा लो, मार डालेगा

मधेपुरा : सुपौल जिले के सदर प्रखंड स्थित हरदी निवासी दुर्गा प्रसाद यादव ने अपने जीजा जी पर उनकी मां, मौसी व मामा को बंधक बनाने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को दुर्गा प्रसाद ने मधेपुरा जिला मुख्यालय में अपने परिजनों व स्थानीय लोगों के साथ हुई पंचायत में अपना दुखड़ा सुनाया. मधेपुरा नप वार्ड […]

विज्ञापन
मधेपुरा : सुपौल जिले के सदर प्रखंड स्थित हरदी निवासी दुर्गा प्रसाद यादव ने अपने जीजा जी पर उनकी मां, मौसी व मामा को बंधक बनाने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को दुर्गा प्रसाद ने मधेपुरा जिला मुख्यालय में अपने परिजनों व स्थानीय लोगों के साथ हुई पंचायत में अपना दुखड़ा सुनाया. मधेपुरा नप वार्ड संख्या 21 भिरखी मोहल्ला में दुर्गा प्रसाद का ननिहाल है.
दुर्गा प्रसाद ने अपनी मौसी गायत्री देवी की हत्या की आशंका भी जतायी है. दुर्गा ने कहा कि उनके पास ऐसे साक्ष्य हैं जिसमें उनकी मां को जान से मारने की धमकी दे कर जबरन कागज पर अंगूठा लगाने की बात साबित होती है.
वहीं इस बैठक में मो सहरूल, संफुल यादव, राजमोहन कुमार, अभिरंजन व भूषण यादव ने कहा कि भिरखी स्थित जमीन के एवज में कृष्णदेव यादव व गुलाब देवी के जरिये ब्रrादेव ने उनसे जरब्याना कर 10 लाख रुपये अग्रिम ले लिया है. अब जमीन रजिस्ट्री करने कहने पर उनके खिलाफ फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप लगा रहे हंै. अब उसी जमीन को ब्रrादेव यादव दूसरे के हाथ बेच रहा है. कहने पर गुलाब देवी के द्वारा ही मुकदमा दायर कराने व गवाहों को फंसाने की धमकी दे रहा है.
पंचायत में दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उनकी मां गुलाब देवी का मायका में बासडीह व अन्य जगहों पर जमीन है. इसी जमीन के लालच में उनके जीजा जी ब्रrादेव यादव ने उनकी मां, मौसी व मामा का अपहरण कर अपने गांव में रखा है. दुर्गा ने इस मामले में बिहरा व मधेपुरा थाना में नवंबर महीने में आवेदन भी दिया था लेकिन सुनवाई नहीं होता देख कोर्ट में परिवाद दायर किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन