सत्ता व सरकार साधन नहीं, वाजपेयी के लिए था साध्य

Published at :26 Dec 2014 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
सत्ता व सरकार साधन नहीं, वाजपेयी के लिए था साध्य

फोटो- मधेपुरा 32कैप्शन- आमलमनगर. प्रखंड क्षेत्र पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा में मैराथन दौड़ खेल व क्विज का आयोजन पाटी टंकी मैदान में किया गया. पूर्व प्रधान मंत्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह, विधायक […]

विज्ञापन

फोटो- मधेपुरा 32कैप्शन- आमलमनगर. प्रखंड क्षेत्र पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा में मैराथन दौड़ खेल व क्विज का आयोजन पाटी टंकी मैदान में किया गया. पूर्व प्रधान मंत्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह, विधायक नीरज कुमार बबलू,चंदन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.कार्य के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह ने वाजपेयी जी को महान नेता बताते हुए कहा कि सत्ता और सरकार उनका साधन नहीं बल्कि साध्य था. मौके पर पूर्व मंत्री व भाजपा नेता रविंद्र चरण यादव, विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक संजीव झा आदि ने भी सभा को संबोधित किया. जन्म दिन पर आलमनगर हाइस्कूल से पानी टंकी मैदान तक सैकड़ों लोगों ने मैराथन दौड़ लगाया. जिसका उद्घाटन जिला परिषद सुबोध ऋषिदेव ने किया. वहीं स्कूली छात्रों के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. कार्यक्रम के दौरान मधेपुरा प्रखंड के शकरपुर पंचायत की मुखिया कविता कुमारी प्रमुख चौसा संत लाल सिंह, पुरैनी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह, यदुनंदन यादव, चंदन सिंह, दिलमोहन सिंह, महामंत्री संतोष झा, विकास कुमार सिंह, राणा संग्राम सिंह आदि मिश्र सहित दर्जनों नेता कार्यक्रम में मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पार्षद सुबोध ऋषिदेव ने की जबकि मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन