प्रखंड में हो रहे भवन निर्माण को लेकर रालोसपा कार्यकर्ता ने दिया धरना

घैलाढ़: प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में निर्माणाधीन प्रखंड स्तरीय पैक्स भवन में घटिया सामग्री उपयोग को लेकर रालोसपा कार्यकर्ता ने एक दिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने कहा कि लाखों रुपये की लागत से हो रहे निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है. एक नंबर […]
घैलाढ़: प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में निर्माणाधीन प्रखंड स्तरीय पैक्स भवन में घटिया सामग्री उपयोग को लेकर रालोसपा कार्यकर्ता ने एक दिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने कहा कि लाखों रुपये की लागत से हो रहे निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है.
एक नंबर इट के बजाय तीन नंबर ईंट का उपयोग, लोकल बालू, घटिया छड़, घटिया सीमेंट, चदरे के बदले टीना का उपयोग किया जा रहा है. नीचे के प्रथम परत पर तीन नंबर का ईंट एवं लोक बालू लगाया जा रहा है. वर्तमान में योजना स्थल पर घटिया बालू और ईंट रखा हुआ है.
कार्यस्थल पर सूचना पटट भी नहीं लगाया गया है कि किस मद से यह कार्य कराया जा रहा है. जोशी ने कहा कि पैक्स गोदाम में संवेदक एवं विभागीय अभियंता के मिलीभगत से आज तक कोई भी पदाधिकारी जांच के लिए निर्माण स्थल पर नहीं पहुंचे है. अपने आप में यह एक प्रश्न पैदा कर रहा है. वहीं रालोसपा के जिला महा सचिव, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, वरुण यादव, संवेदक पर आरोप लगा रहे है. मौके पर श्याम सुंदर मंडल, अभिषेक कुमार कुशवाहा, शशिभूषण सिंह, सुरेश साह, योगेंद्र राम, पवन कुमार सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से भवन निर्माण की जांच की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










