ऋण वितरण हेतु शिविर आयोजित

मधेपुरा: बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के सौजन्य से मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक योजना के अंतर्गत जिले के अल्पसंख्यकों के बीच मंगलवार को समाहरणालय स्थित उद्योग विभाग में ऋण वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया. इसमें लाभुकों को डीएम गोपाल मीणा द्वारा चेक प्रदान किया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि तीन […]
मधेपुरा: बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के सौजन्य से मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक योजना के अंतर्गत जिले के अल्पसंख्यकों के बीच मंगलवार को समाहरणालय स्थित उद्योग विभाग में ऋण वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया.
इसमें लाभुकों को डीएम गोपाल मीणा द्वारा चेक प्रदान किया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि तीन जुलाई 2013 को इंटरव्यू के चयनित अभ्यर्थियों को योग विभाग द्वारा ऋण दिया जा रहा है.
प्रथम चरण में 56 लाभुकों के बीच ऋण का भुगतान किया गया. यह दूसरा चरण है जिसमें 33 लाभुकों के बीच चेक वितरित किया जा रहा है. 27 लाख 50 हजार रुपये की राशि चेक द्वारा 33 लाभुकों के बीच वितरित किया गया. मौके पर पदाधिकारी सहित दर्जनों की संख्या में लाभुक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










