आज होगा विधान सभा का घेराव

Published at :23 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आज होगा विधान सभा का घेराव

मधेपुरा. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा के संयोजक प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि राज्य के लाखों शिक्षक कर्मचारी, अनुबंध मानदेय नीति के विरुद्ध कार्य का बहिष्कार कर सरकार को खुली चुनौती दिया है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक नियोजित शिक्षक समेत […]

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा के संयोजक प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि राज्य के लाखों शिक्षक कर्मचारी, अनुबंध मानदेय नीति के विरुद्ध कार्य का बहिष्कार कर सरकार को खुली चुनौती दिया है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक नियोजित शिक्षक समेत पुस्तकालय अध्यक्ष समान काम का समान वेतन के संवैधानिक अधिकार तहत वेतन मान एवं राज्य कर्मी की भांति तमाम की पूर्ति को लेकर 24 दिसंबर को विधान सभा घेराव करेंगी. इसकी तैयारी के लिए 38 जिले में नियोजित शिक्षक जागरण यात्रा के माध्यम से शिक्षक ों को गोलबंद कर एक जूट किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन