अधिकारियों का यूरिया की कमी से इनकार, लेकिन सच कुछ और!

Published at :23 Dec 2014 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों का यूरिया की कमी से इनकार, लेकिन सच कुछ और!

मधेपुरा : गेहूं की खेती कर रहे किसानों को इन दिनों यूरिया की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है़ गेहूं के फसल की पटवन जारी है, लेकिन यूरिया के नहीं मिलने से किसानों में मायूसी छायी हुई है़ अगर यूरिया नहीं दिया गया तो ऊपज पर इसका भारी प्रभाव पड़ेगा़ वहीं प्रशासनिक अधिकारी यूरिया […]

विज्ञापन
मधेपुरा : गेहूं की खेती कर रहे किसानों को इन दिनों यूरिया की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है़ गेहूं के फसल की पटवन जारी है, लेकिन यूरिया के नहीं मिलने से किसानों में मायूसी छायी हुई है़ अगर यूरिया नहीं दिया गया तो ऊपज पर इसका भारी प्रभाव पड़ेगा़ वहीं प्रशासनिक अधिकारी यूरिया की किल्लत से इनकार कर रहे हैं.
बाजार की स्थिति
गेहूं की बुआई से लेकर पटवन तक में किसान यूरिया का उपयोग करते हैं़ लेकिन बाजार में यूरिया नहीं होने के कारण किसानों में हाहाकार मच गया है़ वे निराश भाव से बाजार से वापस लौट रहे हैं़ करीब एक सप्ताह पहले तक बाजार में यूरिया की खुदरा बिक्री हो रही थी़ यूरिया की उपलब्धता के बारे में खाद दुकानदारों का कहना है कि यूरिया की आपूर्ति उन्हें काफी कम दी जा रही है़ पैकेट नहीं बेच रहे हैं़ आपूर्ति कम होने के कारण यूरिया का पैकेट गाड़ी से उतरते ही हाथों हाथ बिक जाती है़ नतीजा छोटे किसान दिन भर यूरिया के लिए चक्कर लगाते रह जाते हैं़
किसान के माथे पर पसीना
यूरिया की किल्लत के कारण किसानों के माथे पर पसीना ला दिया है़ किसानों के अनुसार आम तौर पर गेहूं की खेती में तीन बार यूरिया का उपयोग किया जाता है़ बुआई के वक्त और दो बार पटवन के वक्त. बड़े किसान यूरिया की बोरी पहले ही खरीद लेते हैं़ छोटे किसान पूंजी के अभाव के कारण खेती के वक्त जितनी जरूरत होती ही उसी वक्त बाजार से खरीदते हैं़ लेकिन बाजार में यूरिया की कम आपूर्ति के कारण उन्हें निराश होना पड़ रहा है़ सिंहेश्वर प्रखंड के रामपट्टी के किसान उत्तमलाल यादव ने कहा कि तीन दिन पहले खेत में पटवन किया था़ अब यूरिया नहीं मिल रहा है़ बैरबन्ना के किसान देवन साह का कहना है कि यूरिया के कारण गेहूं की पटवन नहीं कर रहे हैं़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन