अंधविश्वास के कारण आग से झुलसी महिला हुई गंभीर

फोटो – मधेपुरा 20 कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरा. जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के तमौट परसा गांव स्थित वार्ड नंबर 09 में गुरूवार की सुबह आग लगने से एक महिला बुरी तरह झुलस गयी. जिसे शुक्रवार की दोपहर सदर अस्पताल में भरती कराया गया . जहां उसका इलाज चल रहा है. दरअसल में महिला को […]
फोटो – मधेपुरा 20 कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरा. जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के तमौट परसा गांव स्थित वार्ड नंबर 09 में गुरूवार की सुबह आग लगने से एक महिला बुरी तरह झुलस गयी. जिसे शुक्रवार की दोपहर सदर अस्पताल में भरती कराया गया . जहां उसका इलाज चल रहा है. दरअसल में महिला को के शरीर में जब आग लगी तो उसने डायन द्वारा बान मारने की बात कह झाड़ फूंक कराना शुरू कर दिया. जब जलन से परेशानी बढी तो आनन फानन में परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया. जानकारी अनुसार तमौट परसा निवासी सोनू रजक की पत्नी रीता कुमारी अपने मायके में आग के नजदीक बैठ कर आग सेंक रही थी. रीता के सारी में अचानक ही आग पकड़ लिया. देखते ही देखते कमर से पैर तक रीता पुरी तरह जल गयी. सदर अस्पताल में रीता की मां तैतरी देवी ने बताया कि आग बुझा हुआ था, वहां तीन महीने के बच्चे को लेकर बैठी हुई थी. अचानक से ही उसके सारी में आग लग गयी. जिससे कमर से लेकर पैर तक पूरी तरह जल गयी. रीता की मां ने डायन के द्वारा आंगनबान मारे की आशंका व्यक्त की . उधर, डा बीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला 54 प्रतिशत जली हुई है, आने में देर होने के कारण जली हुई महिला की स्थिति गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










