राजनैतिक सम्मेलन को लेकर युवा जदयू कार्यकर्ता में उत्साह

Published at :19 Dec 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
राजनैतिक सम्मेलन को लेकर युवा जदयू कार्यकर्ता में उत्साह

प्रतिनिधि, मधेपुरा. शुक्रवार की संध्या लगभग सात बजे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचे. उनका सिंहेश्वर में जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रभाष मल्लिक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा. शुक्रवार की संध्या लगभग सात बजे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचे. उनका सिंहेश्वर में जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रभाष मल्लिक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. आज होने वाले राजनैतिक सम्मेलन में कई वरिष्ठ नेता व मंत्री के आने की संभावना है. जो राजनैतिक सम्मेलन में भाग लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से रू -ब-रू होंगे और संगठन की मजबूती पर बल देंगे. कार्यक्रम को लेकर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. युवा जदयू जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार गुलटेन ने बताया कि संपर्क यात्रा की सफलता के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक पार्टी के सभी युवाओं का आह्वान किया गया है. उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंच कर सम्मेलन को मजबूत आधार प्रदान करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन