पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चाक चौबंध व्यवस्था

Published at :18 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चाक चौबंध व्यवस्था

मधेपुरा. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राजनीतिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए मधेपुरा पहुंच रहे हैं. इस क्रम में 19 तारीख शुक्रवार को अपने पटना आवास से मधेपुरा के लिए सड़क मार्ग से दो बजे प्रस्थान करेंगे और वे साढ़े चार बजे मधेपुरा पहुंचेंगे. जहां व्यवसायी मनीष सर्राफ के आवास पर […]

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राजनीतिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए मधेपुरा पहुंच रहे हैं. इस क्रम में 19 तारीख शुक्रवार को अपने पटना आवास से मधेपुरा के लिए सड़क मार्ग से दो बजे प्रस्थान करेंगे और वे साढ़े चार बजे मधेपुरा पहुंचेंगे. जहां व्यवसायी मनीष सर्राफ के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे. 20 तारीख को 10:30 बजे मधेपुरा से सड़क मार्ग होते हुए उदाकिशुनगंज के लिए रवाना होंगे. 11:00बजे वे उदाकिशुनगंज पहुंचेंगे. जहां एचएस कॉलेज के मैदान में जिला राजनैतिक सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. एक बजे कार्यक्रम स्थल सड़क मार्ग होते हुए सहरसा के लिए प्रस्थान करेंगे. 2:00 बजे सहरसा स्टेडियम मैदान में राजनैतिक सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. अपराह्न 4:00 बजे कार्यक्रम स्थल से पटना स्थित आवास के लिए सड़क मार्ग होते हुए प्रस्थान कर जायेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आप्त सचिव मो नौसाद यूसुफ, जिलाधिकारी को विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. इस संबंध में डीपीआरओ राकेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किये गये हैं. डीएम एसपी के संयुक्त आदेश से सुरक्षा के लिए पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी को नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन