जिला मुख्यालय में 20 व 21 को शट डाउन

मधेपुरा. जिला मुख्यालय वासियों को 20 एवं 21 दिसंबर को दिन में पांच घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति से वंचित रहना पड़ेगा. वहीं सदर प्रखंड के साथ मुरलीगंज और कुमारखंड के लोग भी इस दौरान बिजली से महरूम रहेंगे. इसके बारे में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता जय नारायण ने बताया कि 800 केवीए की […]
मधेपुरा. जिला मुख्यालय वासियों को 20 एवं 21 दिसंबर को दिन में पांच घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति से वंचित रहना पड़ेगा. वहीं सदर प्रखंड के साथ मुरलीगंज और कुमारखंड के लोग भी इस दौरान बिजली से महरूम रहेंगे. इसके बारे में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता जय नारायण ने बताया कि 800 केवीए की डीसी लाइन बिछाये जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप की जा रही है. उन्होंने बताया कि असम से आगरा के लिए हाई टेंशन लाइन मधेपुरा जिले से हो कर गुजरी है. भूमि विवाद के कारण टावर लगाया नहीं जा सका था. इस समस्या को सुलझाने के बाद सिंहेश्वर प्रखंड के सबैला में टावर लगाया गया. अब इन टावर पर केबल लगाया जाना है. इस कार्य के लिए 33 हजार विद्युत प्रवाहित खंभों पर विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ेगी. इस दौरान ही हाई टेंशन लाइन बिछायी जानी है. 20 एवं 21 दिसंबर को सुबह दस बजे शाम तीन बजे के बीच इसी वजह से शट डाउन लिया जायेगा. विद्युत विभाग के सहायक अभियंता जय नारायण ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील कि है कि वे पांच घंटे के इस शट डाउन को देखते हुए अपना जरूरी काम की वैकल्पिक व्यवस्था कर लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










