नीतीश की अगवानी करेगा ग्रामीण चिकित्सक संघ

फोटो – मधेपुरा 06 – जदयू जिलाध्यक्ष के साथ ग्रामीण चिकित्सा संघ ने की बैठक मधेपुरा. जिला ग्रामीण चिकित्सक संघ ने जदयू के साथ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगवानी की तैयारी में जुट गया है. इस दौरान संघ ने जिला जदयू अध्यक्ष सियाराम यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में संपर्क […]
फोटो – मधेपुरा 06 – जदयू जिलाध्यक्ष के साथ ग्रामीण चिकित्सा संघ ने की बैठक मधेपुरा. जिला ग्रामीण चिकित्सक संघ ने जदयू के साथ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगवानी की तैयारी में जुट गया है. इस दौरान संघ ने जिला जदयू अध्यक्ष सियाराम यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में संपर्क यात्रा पर विस्तृत चर्चा की गयी. चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी ग्रामीण चिकित्सकों से एकजुट होने का आह्वान किया. साथ ही संपर्क यात्रा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. कहा कि 20 दिसंबर को उदाकिशुनगंज स्थिति एचएस कॉलेज मैदान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभा को संबोधित करेंगे. बैठक में जिलाध्यक्ष सियाराम यादव के प्रस्ताव पर सबने डॉ अनिल पाठक के निधन पर उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. इस मौके पर महेंद्र पटेल, नरेश पासवान, अमरेंद्र चंद्रवंशी, डॉ विजेंद्र कुमार, फुलेंद्र कुमार यादव, मो कसीरूद्दीन, विजय गुप्ता, उमेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, राम नारायण वर्मा, गजेंद्र मुखिया, चंद्रदेव मेहता, प्रभात रंजन, गुड्डू जी, अशरफी साह, मंगल मेहता, सत्येंद्र यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










