मनमाने ढंग से किया समिति का गठन

Published at :17 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मनमाने ढंग से किया समिति का गठन

मुरलीगंज. प्रखंड अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत के विष्णपुर टोला स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका मुन्नी कुमारी के विरुद्घ लोगों ने मनमाने ढंग से शिक्षा समिति का गठन करने का आरोप लगाया है. संबंधित शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सदस्य व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा लिखित रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय में […]

विज्ञापन

मुरलीगंज. प्रखंड अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत के विष्णपुर टोला स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका मुन्नी कुमारी के विरुद्घ लोगों ने मनमाने ढंग से शिक्षा समिति का गठन करने का आरोप लगाया है. संबंधित शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सदस्य व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा लिखित रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय में व्याप्त गड़बड़ी से अवगत कराया. लिखित आवेदन में सभी लोगों का कहना है कि प्रधान शिक्षिका मुन्नी कुमारी के द्वारा गोपनीय ढंग से शिक्षा समिति का गठन किया गया है, जबकि इस गठन के बारे में सदस्य या ग्रामीणों को किसी प्रकार की सूचना प्रधानाध्यापिका ने नहीं दी. इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन