सड़क दुर्घटना में दो आगनबाड़ी सेविका गंभीर रूप से जख्मी

Published at :16 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो आगनबाड़ी सेविका गंभीर रूप से जख्मी

उदाकिशनुगंज. मुख्यालय स्थित सरयुग चौक से पूरब सत्संग भवन के निकट जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो आंगनबाड़ी सेविका गंभीर रूप में से जख्मी हो गयी, जबकि अन्य आठ यात्रियों को आंशिक चोटंे आयी. गंभीर रूप से जख्मी आंगनबाड़ी सेविका मंजौरा ग्राम पंचायत कुम्हारपुर गांव की मिलन देवी व बेला देवी का प्राथमिक उपचार स्थानीय […]

विज्ञापन

उदाकिशनुगंज. मुख्यालय स्थित सरयुग चौक से पूरब सत्संग भवन के निकट जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो आंगनबाड़ी सेविका गंभीर रूप में से जख्मी हो गयी, जबकि अन्य आठ यात्रियों को आंशिक चोटंे आयी. गंभीर रूप से जख्मी आंगनबाड़ी सेविका मंजौरा ग्राम पंचायत कुम्हारपुर गांव की मिलन देवी व बेला देवी का प्राथमिक उपचार स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि सेविका मिलन देवी का सिर फट गया है, जबकि बेला देवी को गंभीर चोट लगी है. जीप चालक दूसरे वाहन को साइड देने में अपना नियंत्रण खो बैठा और जीप गड्ढे में जा गिरी. जीप चालक स्थानीय लोगों के सहयोग से जीप को ऊपर कर घटनास्थल से फरार हो गया. थानाध्यक्ष आरसी उपाध्याय ने बताया कि इस तरह की सूचना उन्हें अभी तक नहीं मिली है. जख्मी बेला देवी ने बताया कि जीप दुर्घटना में उनकी भाभी का प्राथमिक उपचार अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन