लूट का आरोपी गिरफ्तार

Published at :16 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
लूट  का आरोपी गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा. थाना कांड संख्या 73/14 मोटरसाइकिल लूट कांड में लूटे गये मोबाइल के साथ मधुकर चक निवासी रूपेश पाठक को गिरफ्तार करने में ग्वालपाड़ा थाना पुलिस को सफलता मिली है. ज्ञात हो कि नौ सितंबर को मोरकाही निवासी रामचंद्र राम की मोटरसाइकिल मंजौरा से घर आने के क्रम में झलाड़ी बनकट्टा टोला के समीप अज्ञात […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. थाना कांड संख्या 73/14 मोटरसाइकिल लूट कांड में लूटे गये मोबाइल के साथ मधुकर चक निवासी रूपेश पाठक को गिरफ्तार करने में ग्वालपाड़ा थाना पुलिस को सफलता मिली है. ज्ञात हो कि नौ सितंबर को मोरकाही निवासी रामचंद्र राम की मोटरसाइकिल मंजौरा से घर आने के क्रम में झलाड़ी बनकट्टा टोला के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया था. थानाध्यक्ष सुनील भगत ने बताया कि रूपेश को प्रखंड मुख्यालय बाजार से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. दो मामले को लेकर प्राथमिकी दर्जग्वालपाड़ा. थाना में अलग-अलग घटना को लेकर दो मामला दर्ज किया गया है. भलुवाही निवासी विद्यानंद यादव ने शंकर मेहरा, नंदन मेहरा रामचंद्र मेहरा पर बांस काटने का मामला थाना में दर्ज किया गया. दूसरा ाामला अमौजा की रंभा देवी के आवेदन पर मारपीट कर पांच सौ रुपये छीनने एवं 25 हजार रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया. उन्होंने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन