शिक्षकों की समस्या को लेकर बैठक आयोजित

फोटो – मधेपुरा 25कैप्शन – शंकरपुर. प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना को सफल बनाने के लिए बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार राज्य नियोजित संघर्ष मोरचा के संयोजक प्रदीप […]
फोटो – मधेपुरा 25कैप्शन – शंकरपुर. प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना को सफल बनाने के लिए बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार राज्य नियोजित संघर्ष मोरचा के संयोजक प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि राज्य सरकार के उदासीन रवैया के कारण चार लाख प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक नियोजित शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण का शिकार बन रहे हैं. जब तक सरकार समान काम का समान वेतन, ऐच्छिक स्थानांतरण समेत राज्यकर्मी की भांति तमाम सुविधा नियोजित शिक्षक को मुहैया नहीं करायेगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर उपस्थित जिला सचिव भुवन कुमार ने सभी शिक्षकों से अपील की कि भारी संख्या में पहुंच कर धरना प्रदर्शन व शिक्षक समागम को सफल बनावें. बैठक में अमरेश, अमरेंद्र, संजीव कुमार, करमजीत, रामचंद्र, जागेश्वर ऋषिदेव, सूर्य नारायण मंडल, सुरेंद्र सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










