जेसीबी नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ में लगी रबी फसल डूबी, किसान चिंतित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 8:55 AM
मुरलीगंज : प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली जेसीबी नहर के दाएं तटबंध आरडी 190.40 के दाहिने भाग टूट जाने के कारण किसानों के रबी की फसल गेहूं, मक्का सैकड़ों एकड़ पानी में डूब गयी, जिससे डुमरिया, कोल्हायपट्टी, भेलाही गांव के किसानों की रबी की फसल को नुकसान पहुंचा है. मामले में जब तक मुरलीगंज […]
मुरलीगंज : प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली जेसीबी नहर के दाएं तटबंध आरडी 190.40 के दाहिने भाग टूट जाने के कारण किसानों के रबी की फसल गेहूं, मक्का सैकड़ों एकड़ पानी में डूब गयी, जिससे डुमरिया, कोल्हायपट्टी, भेलाही गांव के किसानों की रबी की फसल को नुकसान पहुंचा है. मामले में जब तक मुरलीगंज सिंचाई प्रमंडल द्वारा दाहिने तटबंध को बांधा जाता तब तक पानी सैकड़ों एकड़ फसलों को डूबा चुका था. मामले में मुरलीगंज सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दीपेंद्र कुमार ने बताया कि नहर की दाएं तटबंध की मरम्मत कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










