रामगढ़ : विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
Ramgarh News: रामगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. उपायुक्त ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
मतदाता सूची में कोई पात्र मतदाता वंचित न रहे
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं संबंधित पदाधिकारियों से सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए. उपायुक्त ने जानकारी दी कि झारखंड में एसआईआर की क्वालीफाइंग डेट एक अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा.
दावा-आपत्ति और मैपिंग प्रक्रिया की दी गई जानकारी
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, दावा एवं आपत्ति से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही मतदाताओं की मैपिंग, अनमैप्ड मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने और वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया से भी प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया. उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा पात्र मतदाताओं को समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया में शामिल कराने की अपील की. साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट-दो (बीएलए-दो) की शीघ्र प्रतिनियुक्ति करने का आग्रह किया गया.
बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान करते हुए एसआईआर से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई. इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए.
एसआईआर कार्यक्रम की प्रमुख तारीख
- क्वालीफाइंग डेट – 1 अक्टूबर 2026
- ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन – 5 अगस्त 2026
- दावा एवं आपत्ति की अवधि – 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 7 अक्टूबर 2026
यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










