मधेपुरा में तेज हवा और बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Madhepura news: बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव की स्थिति देखने को मिली. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़कों पर कीचड़ जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई. तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गयीं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा.

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

Madhepura news: जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक तेज हवा और बारिश का दौर जारी रहा. बारिश के साथ लगातार बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने से लोगों में डर का माहौल बना रहा. हालांकि मौसम सुहाना होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली.

बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव की स्थिति देखने को मिली. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़कों पर कीचड़ जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई. तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गयीं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा.

पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. मंगलवार सुबह मौसम ठंडा रहने से लोगों ने राहत महसूस की. सुबह के समय लोग घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आये.

इधर मौसम विभाग ने मंगलवार को भी अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिले के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने और बिजली चमकने के समय खुले मैदान से दूर रहने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन