अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर योग्य लाभार्थियों की पहचान करें

प्रखंड सभागार भवन में बाल विकास परियोजना कार्यालय के अंतर्गत सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं, कर्मियों व आंगनबाड़ी सेविकाओं की महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक की गयी
शंकरपुर
प्रखंड सभागार भवन में बाल विकास परियोजना कार्यालय के अंतर्गत सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं, कर्मियों व आंगनबाड़ी सेविकाओं की महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वाति कुमारी ने की. बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर एप पर कार्यों की प्रगति के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी व सेविकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की वर्तमान स्थिति की बारीकी से जांच की गयी. सीडीपीओ स्वाति कुमारी ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आंगनबाड़ी सेविकाओं की मुख्य जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी सेविकाओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर योग्य लाभार्थियों की पहचान करें. पात्र लोगों से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर उन्हें समय पर कार्यालय में जमा कराये, ताकि किसी भी जरूरतमंद को लाभ से वंचित न रहना पड़े.
– डेटा अपलोडिंग और समयबद्धता पर जोर
सीडीपीओ ने पोषण ट्रैकर ऐप पर नियमित रूप से डेटा अपलोड करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों, धात्री माताओं एवं गर्भवती महिलाओं की सही व सटीक जानकारी ऐप पर दर्ज की जानी चाहिये. इसके साथ ही आमलोगों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने को कहा गया. बैठक में सख्त निर्देश दिये गये कि सभी सेविकाएं समय सीमा के भीतर अपने कार्यों का निष्पादन करें और जितने भी लंबित मामले हैं, उन्हें तुरंत निपटाएं. इस समीक्षा बैठक में महिला पर्यवेक्षिका मीना कुमारी एवं आभा कुमारी, प्रखंड समन्वयक माखन कुमार, कार्यपालक सहायक प्रमोद कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रही. बैठक के दौरान सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट पेश की और योजनाओं के सफल संचालन को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










