जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी निजी कला संस्थाओं का ले रही जानकारी
Published by : Kumar Ashish Updated At : 25 May 2026 9:49 PM
विज्ञापन
जिले में कला व कलाकारों के सर्वांगीण विकास को नयी दिशा देने के लिए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है
विज्ञापन
मधेपुरा
जिले में कला व कलाकारों के सर्वांगीण विकास को नयी दिशा देने के लिए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है. इसी कड़ी में वे लगातार निजी कला संस्थाओं का दौरा कर जमीनी हकीकत का आकलन कर रही है. रविवार को आम्रपाली कुमारी जिला मुख्यालय स्थित ””””डीफॉरडी”””” डांस क्लास पहुंची. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में संचालित गतिविधियों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कलाकारों को उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया. संस्था संचालकों से संवाद कर उन्होंने कला के प्रचार-प्रसार में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को समझा और स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर कलाकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. संस्था पहुंचने पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया. नन्हे कलाकारों ने स्वयं बनाई गई मनमोहक पेंटिंग और अंगवस्त्र भेंट कर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया. इस अवसर पर आम्रपाली कुमारी ने कहा जिले की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने एवं नवोदित प्रतिभाओं को उचित मंच देने में निजी संस्थाओं की भूमिका निर्णायक है. इन निरीक्षणों का उद्देश्य संस्थाओं को और मजबूत करना तथा कलाकारों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार करना है. उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही सभी संस्थाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपी जायेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर कलाकारों के प्रशिक्षण, कला प्रदर्शनियों एवं आर्थिक सहायता से जुड़ी नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जायेगा. प्रशासन की इस पहल का स्थानीय कलाकारों एवं संस्था संचालकों ने खुले दिल से स्वागत किया है. उनका मानना है कि इस सकारात्मक कदम से जिले में कला का स्वर्णिम युग प्रारंभ होगा. निरीक्षण के दौरान उनके साथ वरीय कलाकार सुनीत साना, मिथुन कुमार गुप्ता, अमित कुमार अंशु मौजूद रहे. डीफॉरडी डांस क्लासेस के निदेशक अमर कुमार, कोरियोग्राफर रमेश कुमार, कार्तिक कुमार, साक्षी कुमारी, स्वीटी गुप्ता, आचल कुमारी, मोना कुमारी, शिवा श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सेवानिवृत प्राचार्य ई. संतोष कुमार, अमन कुमार ने कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तथा सभी अतिथियों के संस्थान में पधारने पर आभार व्यक्त किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










