नियोजित शिक्षकों को अब तक नहीं मिले अप्रैल और मई माह के वेतन, दिक्कत
Published by : Kumar Ashish Updated At : 25 May 2026 9:55 PM
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों को अप्रैल और मई माह का वेतन अब तक नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी बढ़ गयी है
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज
. प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों को अप्रैल और मई माह का वेतन अब तक नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी बढ़ गयी है. खासकर आगामी बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम शिक्षकों में चिंता का माहौल बना हुआ है. शिक्षकों का कहना है कि लगातार दो माह से वेतन लंबित रहने के कारण परिवार चलाने में कठिनाई हो रही है और पर्व की तैयारी भी प्रभावित हो सकती है. अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुमार किशोर केसरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने विभाग से बकरीद पर्व से पहले लंबित वेतन भुगतान कराने की मांग की है. शिक्षकों ने कहा कि महंगाई के इस दौर में बिना वेतन के घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. बच्चों की पढ़ाई, दवा, राशन और अन्य जरूरी खर्चों पर असर पड़ रहा है. संघ के अध्यक्ष कुमार किशोर केसरी ने कहा कि सरकार और विभाग को शिक्षकों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के समय वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों और उनके परिवारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. शिक्षक नेता गुंजन कुमार सिंह ने कहा बकरीद जैसे महत्वपूर्ण पर्व के पहले भी वेतन भुगतान नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. शिक्षकों में आक्रोश बढ़ रहा है. विभाग को अविलंब भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए. शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि लगातार वेतन लंबित रहने से शिक्षकों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है. वहीं अब्दुल अहद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के शिक्षकों के लिए बकरीद का पर्व महत्वपूर्ण होता है, लेकिन वेतन के अभाव में इस बार पर्व फीका पड़ सकता है. संजय कुमार पुतुल, उपेंद्र चौधरी सहित अन्य शिक्षकों ने भी विभागीय अधिकारियों से शीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षकों में असंतोष और बढ़ेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










