पत्नी को राखी बंधवाने ले जा रहे पति की हादसे में गयी जान

Updated at : 28 Aug 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को राखी बंधवाने ले जा रहे पति की हादसे में गयी जान

ग्वालपाड़ा : पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र के अंतर्गत भर्राही ग्वालपाड़ा मुख्य सड़क मार्ग के एनएच 106 पर जिरवा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को बस व बाइक की टक्कर में ग्वालपाड़ा प्रखंड के बभनगामा महेश बस्ती निवासी विकास यादव बुरी जख्मी हो गये थे. जख्मी विकास यादव को लोगों की मदद से इलाज के लिए […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा : पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र के अंतर्गत भर्राही ग्वालपाड़ा मुख्य सड़क मार्ग के एनएच 106 पर जिरवा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को बस व बाइक की टक्कर में ग्वालपाड़ा प्रखंड के बभनगामा महेश बस्ती निवासी विकास यादव बुरी जख्मी हो गये थे. जख्मी विकास यादव को लोगों की मदद से इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार कर सहरसा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

मौत से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा मृतक के शव को पस्तपार शिविर के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर रखकर यातायात बाधित कर दिया गया. लोगों ने मुआवजे की मांग कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी की.

परिजनों ने बताया कि मृतक विकास यादव बाइक से पत्नी खुशबू देवी को लेकर ससुराल मठाही सबैला जा रहा था. उसी दौरान पस्तपार जिरवा पेट्रोल पंप के समीप मधेपुरा की तरफ से जा रही मुंद्रिका बस की बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना की सूचना पाते ही पस्तपार पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटना ग्रस्त बाइक व बस को जब्त कर शिविर पर लाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन