Gaya News : पटना-हटिया एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन

पटना-हटिया एक्प्रेस.

Gaya News : पटना-हटिया एक्सप्रेस पर कुछ कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी. इस घटना में पटना का एक युवक घायल हो गया.

विज्ञापन

Gaya News : (रोहित कुमार सिंह) पटना-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. इस घटना में एक यात्री के सिर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पटना से खुलने के बाद परसा बाजार के पास ट्रेन पर कुछ युवकों ने पत्थरबाजी कर दी. इसी दौरान एक यात्री घायल हो गया. जैसे ही ट्रेन जहानाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि तब तक घायल यात्री इलाज के लिए ट्रेन से उतर चुका था.

घायल युवक पटना निवासी है

घायल यात्री की पहचान पटना निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है. मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

जहानाबाद के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना पटना क्षेत्र में हुई है और इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन