पद्मिनी एकादशी आज, जानिए पूजा विधि और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
May 2026 Ekadashi Calendar

एकादशी व्रत 2026

Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी का पावन पर्व आज 27 मई 2026, बुधवार को मनाया जा रहा है. यदि आप भी यह व्रत रखने जा रहे हैं, तो पूजा में कोई कमी न रहे, इसके लिए आज ही पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट तैयार कर लें.

विज्ञापन

Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. इसे कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से आराधना करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है और यज्ञ व कठिन तपस्या के समान फल प्राप्त होता है.

पद्मिनी एकादशी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 26 मई 2026 को सुबह 05:10 बजे से
  • एकादशी तिथि समाप्त: 27 मई 2026 को सुबह 06:21 बजे तक
  • व्रत की तिथि (उदया तिथि): 27 मई 2026, बुधवार
  • व्रत पारण का समय: 28 मई 2026 को सुबह 05:25 बजे से 07:56 बजे के बीच

पूजा सामग्री लिस्ट

  • भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर
  • एक लकड़ी की चौकी
  • पीला कपड़ा
  • दूध
  • दही
  • घी
  • शहद
  • गंगाजल
  • देसी घी का दीपक
  • धूपबत्ती
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • पीला चंदन
  • कुमकुम
  • हल्दी
  • अक्षत
  • फूल
  • तुलसी दल
  • फल
  • मिठाई

पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. घर के पूजा स्थल को साफ करके गंगाजल का छिड़काव करें. इसके बाद भगवान विष्णु के सामने बैठकर पूजा और व्रत का संकल्प लें. अब एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. इसके बाद भगवान का जलाभिषेक करें. फिर भगवान विष्णु को रोली, चंदन, फूल और अक्षत अर्पित करें. इसके बाद धूप, दीपक और अगरबत्ती जलाकर भगवान के सामने रखें. फिर भगवान विष्णु को फल और मिठाई का भोग लगाएं. पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. इसके बाद पद्मिनी एकादशी व्रत कथा और विष्णु चालीसा का पाठ करें. अंत में कपूर या दीपक से भगवान विष्णु की आरती करें. अगले दिन स्नान और पूजन के बाद शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करें.

यह भी पढ़ें: Padmini Ekadashi 2026: 3 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, जानिए व्रत का महत्व और पूजा विधि

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola