चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मातम

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 31 Mar 2026 7:41 PM

विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मातम

विज्ञापन

साउथ बिहार एक्सप्रेस से उतरने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से ट्रेन की चपेट में आया 35 वर्षीय युवक

बड़हिया नगर के वार्ड संख्या सात निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई पहचान

ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण समय पर नहीं उतर सके, चलती ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी बनी काल

इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से बेसहारा हुआ परिवार; पत्नी समेत दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बड़हिया. किऊल-मोकामा रेल खंड के बड़हिया रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म पर आउटर सिग्नल के पास सोमवार की देर रात एक दुखद हादसा सामने आया. यहां चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बड़हिया नगर के वार्ड संख्या सात निवासी स्व योगेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि रौशन कुमार सोमवार सुबह किसी काम से पटना गये थे. वापसी के दौरान वे साउथ बिहार एक्सप्रेस से बड़हिया लौट रहे थे. स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वे समय पर नीचे नहीं उतर सके. इसी बीच ट्रेन खुल गयी व जल्दबाजी में उतरने के प्रयास में वे संतुलन खो बैठे व ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, बड़हिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि रौशन कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक 12 वर्षीय बेटा व नौ वर्षीय बेटी है. उनके असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है. इस संबंध में बड़हिया रेल थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन