गुप्त मतदान कर चुना गया समिति के तीन सदस्य

Updated:
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति सदस्यों का हुआ चुनाव

विज्ञापन

-सूर्यगढ़ा नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति सदस्यों का हुआ चुनाव

-तीन ग्रुप में प्रत्येक ग्रुप में दो दो वार्ड सदस्य ने समिति के सदस्य के लिए अपनी उम्मीदवारी दी -निर्वाचित पदाधिकारी सह डीसीएलआर राहुल कुमार की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई

सूर्यगढ़ा

बुधवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेडकर सभा भवन में निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर राहुल कुमार की देखरेख में सूर्यगढ़ा नगर परिषद सशक्त स्थाई समिति सदस्यों का चुनाव हुआ. चुनाव की प्रक्रिया गुप्त मतदान के जरिए संपन्न हुई. जिसमें नगर परिषद के सभी 26 वार्ड सदस्य मतदान में शामिल हुए.

अमृत भाई पटेल, सीताराम राम एवं ज्योति कुमारी सदस्य निर्वाचित हुए-

सूर्यगढ़ा नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति की तीन सदस्यों का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए हुआ. तीनों पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों के बीच आमने सामने का मुकाबला था.

ग्रुप ए में वार्ड संख्या दो के वार्ड पार्षद अमित भाई पटेल निर्वाचित हुए. इस ग्रुप में उनके साथ सशक्त स्थाई समिति के पूर्व सदस्य रौशन कुमार झा ने अपनी उम्मीदवारी पेश की. मतदान में अमृत भाई पटेल को 12 तथा रौशन कुमार झा को 10 मत प्राप्त हुए. चार मत रद्द घोषित किया गया. इधर ग्रुप बी में सशक्त स्थाई समिति की सदस्य ज्योति कुमारी के साथ नेहा पासवान ने अपनी उम्मीदवारी पेश की. मतदान में ज्योति कुमारी को 13 तथा नेहा पासवान को 10 मत प्राप्त हुए. यहां तीन मत रद्द घोषित किया गया. इधर, ग्रुप सी में सशक्त स्थाई समिति के सदस्य सीताराम राम के साथ वार्ड सदस्य फूल कुमार ने अपनी उम्मीदवारी पेश की. गुप्त मतदान में सीता राम राम को कुल 14 तथा फूल कुमार को 9 मत प्राप्त हुए. यहां भी तीन मत रद्द घोषित किया गया. मौके पर बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, बीपीआरओ मुकेश कुमार शर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन