पिकअप लदे अंग्रेजी दवा की बड़ी खेप बरामद, अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 27 May 2026 8:08 PM
विज्ञापन
अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये
विज्ञापन
शेखपुरा पथ के दुरडीह गांव के निकट जब्त किया गया दवा वाहन
28 लोगों को कर लिया गया है चिन्हित, सभी के खिलाफ दर्ज करायी जायेगी प्राथमिकी
लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय-शेखपुरा पथ पर पुलिस ने मालवाहक पिकअप की जांच की. जांच दुरडीह गांव के निकट से पटना से शेखपुरा के रास्ते पर की गयी. अंग्रेजी दवा की बड़ी खेप लेकर आ रहे वाहन को रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार द्वारा जांच पड़ताल की गयी. जिसमें दवा लाने की प्रक्रिया में संदिग्ध पाया गया. जिसको लेकर इसकी जानकारी तुरंत लखीसराय ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार को दी गयी एवं दवा लोड पिकअप वाहन को थाना ले जाया गया. इसके उपरांत ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार द्वारा जब दवा की जांच पड़ताल कर लगभग 10 लाख रुपये की दवा को जब्त कर लिया. इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि यह पिकअप लदा दवा लखीसराय बाजार समिति वार्ड संख्या 31 निवासी जितेंद्र कुमार का है, जिसे न्यायालय से नोटिस भेजकर पूछताछ की जायेगी. उन्होंने बताया कि इन सभी दवा को जब्त कर ली गयी है. वहीं जांच में सहयोग प्राप्त करने के लिए शेखपुरा ड्रग इंस्पेक्टर पूजा किशोर एवं रंजन कुमार को भी बुलाया गया है ताकि यह जांच की जाय यह दवा कहां से और किसने भेजा है एवं बिना लाइसेंस के इतनी भारी मात्रा में दवा कहां से आ रही थी, जिसकी सूची तैयार कर रिपोर्ट न्यायालय भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि इन सभी अंग्रेजी दवों में छह प्रकार की औषधियों को सील कर जांच के लिए लैब भेजा गया है एवं इस अवैध रूप से दवा तस्करी मामले में कुल 28 व्यक्ति को अभियुक्त बनाया गया है. जिसमें एक अभियुक्त लखीसराय दवा दुकानदार जितेंद्र कुमार है. इस दवा कांड में बहुत बड़ा खेल है, जिसका उजागर जल्द किया जायेगा. जीवन रक्षक दवा में इस तरह का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.बोले ड्रग इंस्पेक्टर
ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले लखीसराय के अलावा जमुई, सिकंदरा, अलीगंज व शेखपुरा जिला के कुल 28 लोगों की सूची तैयार कर ली गयी है, सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के बाजार में दवा की बिक्री करना गैर कानूनी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










