बरियारपुर व चौरा राजपुर में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर

Updated:
विज्ञापन

आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में है

विज्ञापन

पीरी बाजार आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में है. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर अब अधिकारियों की टीम सीधे जनता के द्वार पहुंचेगी. ग्रामीण इलाकों के लोगों को अपनी जायज मांगों और शिकायतों के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर न काटना पड़े, इसके लिए पंचायत स्तर पर ””सहयोग शिविर”” के आयोजन की तैयारी की गई है. तिथि और स्थान का निर्धारण कर दिया गया है. इसी क्रम में पीरी बाजार थाना क्षेत्र के दो प्रमुख पंचायतों में आगामी 16 जून, सोमवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. बरियारपुर पंचायत के पंचायत भवन, बरियारपुर में शिविर लगाया जायेगा. यहां बरियारपुर पंचायत के ग्रामीण अपनी समस्याएं रख सकेंगे. वहीं चौरा राजपुर पंचायत के सामुदायिक भवन, तुमनी में शिविर का आयोजन होगा. चौरा राजपुर पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा यहीं किया जायेगा. इन सहयोग शिविरों में प्रखंड से लेकर अंचल स्तर तक के सभी प्रमुख अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे. शिविर में भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, नल-जल योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान करायें.

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन