खर्रा गांव में गाय के खरीद बिक्री विवाद में युवक को पीटा, जख्मी
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 14 Mar 2026 5:51 PM
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर पंचायत के खर्रा गांव में गाय की खरीद बिक्री को लेकर विवाद हो गया
विज्ञापन
घायल द्वारा थाना में दिया आवेदन
सूर्यगढ़ास्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर पंचायत के खर्रा गांव में गाय की खरीद बिक्री को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद में कुछ लोगों ने एकजुट होकर इसी गांव के रहने वाले मसूदन यादव के पुत्र रीको यादव को लाठी डंडा एवं ईट पत्थर से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना शुक्रवार अपराह्न चार बजे की है. घायल का सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया. चिकित्सक के मुताबिक घायल युवक का सिर तीन जगह फट गया. उसके सर में कुल आठ टांका लगा है. मामले को लेकर घायल रीको यादव द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है. घायल ने बताया कि गांव के ही रहने वाले जमुना यादव के पुत्र कारे लाल यादव से गाय के लिए 70 हजार रुपये में सौदा हुआ था. उसने इसके लिए 50 हजार रुपये बयाना भी दिया था. शुक्रवार की शाम बाकी का 20 हजार रुपये लेकर गाय लेने कारे लाल यादव के दरवाजे पर गया तो उन्होंने गाय देने से इनकार कर दिया. बयाना की राशि 50 हजार रुपये भी लौटाने के लिए तैयार नहीं हुआ. राशि की मांग करने पर कारे लाल यादव, गीता यादव सहित कुल चार लोगों द्वारा लाठी डंडा, खंती एवं ईंट पत्थर से मारपीट किया गया. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










