देसरी के खोरमपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Hajipur News: देसरी के खोरमपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा लोक गायन की आकर्षक प्रस्तुति दी गई
Hajipur News: (मनोहर कुमार) देसरी प्रखंड क्षेत्र के आरसीएस आईटीआई खोरमपुर में “त्याग” द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से सेमिनार सह उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.
संस्कृति और परंपराओं को बचाने पर दिया गया जोर
इस दौरान समाजसेवी रंजन ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज के आधुनिक दौर में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखें तथा इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाएं. मौके पर पंकज कुमार, पवन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.
लोक गायन और लोक नृत्य ने बांधा समां
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा लोक गायन की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को बिहार की समृद्ध लोक परंपरा से रूबरू कराया. वहीं लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. पारंपरिक वेशभूषा एवं लोक संगीत की धुनों पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.
“बेटी वियोग” नाटक ने किया भावुक
लोक नाटक “बेटी वियोग” की भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया. नाटक के माध्यम से समाज में बेटियों के महत्व एवं पारिवारिक संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया.
Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










