ब्रेकफास्ट मीटिंग में ऐलान: सिद्धारमैया बोले-इस्तीफा देने जा रहा हूं

Updated:
विज्ञापन
Siddaramaiah and DK Shivakumar During Breakfast Meeting

नाश्ते की बैठक के दौरान सिद्धारमैया (दाएं)और डी.के. शिवकुमार (बाएं)

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया ने कैबिनेट को बताया कि वे इस्तीफा देंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मांगा है.

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्र के हवाले से खबर दी है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ब्रेकफास्ट पर हुई बैठक के दौरान मंत्रियों को पद छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी. सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक मंत्री रामलिंग रेड्डी ने कहा कि वे दोपहर 3:30 बजे तक इस्तीफा दे सकते हैं और उन्होंने सभी मंत्रियों के सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया है.

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा था. खबर थी कि सिद्धरमैया गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने राज्य की कमान अब उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को सौंपने का फैसला कर लिया है.

यह भी पढ़ें : क्या बदलने वाला है कर्नाटक का सीएम? सिद्धारमैया और शिवकुमार को दिल्ली से आया बुलावा

सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार मिले इन नेताओं से

सियासी हलचल उस समय और तेज हुई, जब सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल थे. हालांकि कांग्रेस ने अब तक इस पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर चुप्पी साध रखी है.

कांग्रेस विधायक दल चुनेगा अपना नेता

नेतृत्व परिवर्तन के बाद कांग्रेस विधायक दल (CLP) अपना नया नेता चुनेगा. इसके बाद ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का रास्ता साफ होगा.

सिद्धारमैया ने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ ब्रेकफास्ट किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ ब्रेकफास्ट किया. उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार डी.के. शिवकुमार तथा अन्य मंत्री भी इस बैठक में शामिल हुए.

सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मांगा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को सत्ता सौंपे जाने की तेज अटकलों के बीच लोक भवन के अधिकारियों ने कहा कि सिद्धरमैया ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है. यह बयान उस खबर के एक दिन बाद आया जब बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के शीर्ष सूत्रों ने कहा था कि सिद्धारमैया ने 28 मई को गहलोत से मिलने का समय मांगा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola