बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच प्लास्टिक से खुद को कवर कर सड़क पर चलता रिक्शा सवार, फोटो पीटीआई

भारी बारिश के बीच प्लास्टिक से खुद को कवर कर सड़क पर चलता रिक्शा सवार, फोटो पीटीआई

Heavy Rain Warning: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर बने कम दबाव (Low Pressure) के क्षेत्र के कारण देश के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, झारखंड और बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: दक्षिण और पश्चिम-मध्य भारत में अगले एक सप्ताह तक मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी, जबकि मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों तक कम बारिश दर्ज की जा सकती है. आइए जानते हैं आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

झारखंड: 21 जुलाई तक लगातार बारिश और वज्रपात की चेतावनी

झारखंड में अगले एक हफ्ते तक मानसून पूरी तरह मेहरबान रहेगा. 16 से 21 जुलाई के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना है. 16 से 18 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 जुलाई के दौरान राज्य में तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा की रफ्तार, जो बढ़कर 60 किमी/घंटा तक जा सकती है) के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की कड़ी चेतावनी जारी की गई है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बिहार: 18 से 20 जुलाई के बीच अत्यंत भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 16 जुलाई को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन 17 से 20 जुलाई के बीच बारिश का दायरा काफी बढ़ जाएगा. 17 जुलाई और फिर 21 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 18 से 20 जुलाई के बीच बिहार के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

पश्चिम बंगाल और ओडिशा: ओडिशा में आज 'रेड अलर्ट'

कम दबाव के क्षेत्र का सबसे ज्यादा असर इन दोनों राज्यों में देखने को मिल रहा है. आईएमडी के अनुसार ओडिशा में 16 और 17 जुलाई को भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 16 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 17 से 19 जुलाई के दौरान भी भारी बारिश दर्ज की जाएगी. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 और 20 जुलाई को मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.

उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR: पहले उमस, फिर राहत

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई को मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा. इसके बाद 17 से 21 जुलाई के बीच भारी बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 से 18 जुलाई तक छिटपुट बारिश होगी, जबकि 19 से 21 जुलाई के दौरान झमाझम बारिश होने के आसार हैं. दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 16 और 17 जुलाई तक उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. इसके बाद 20 और 21 जुलाई को राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 16 और 17 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 18-19 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 16 से 19 जुलाई के बीच राज्य में बिजली चमकने और 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.

पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत का मौसम का हाल कैसा रहेगा?

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों (16-21 जुलाई) तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि उत्तर और पूर्वी भारत में बारिश का दौर है, वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में 15 और 16 जुलाई को लू चलने की चेतावनी दी गई है. हालांकि, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 18 से 21 जुलाई के बीच मानसून दोबारा जोर पकड़ेगा.


ये भी पढ़ें: रथ यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ओडिशा और पुरी के लिए जारी किया अलर्ट; स्कूल बंद


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola