पुणे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, कार्ट ने 17 जुलाई तक आरोपी टीचर को पुलिस हिरासत में भेजा

Updated:
विज्ञापन
पुणे शहर पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) मिलिंद मोहिते ( स्रोत-एएनआई )

पुणे शहर पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) मिलिंद मोहिते ( स्रोत-एएनआई )

Minor female student molested in Pune : पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रोबोटिक्स ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Minor female student molested in Pune : महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में रोबोटिक्स ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.एएनआई न्यूज एजेंसी मुताबिक, आरोपी की पहचान आरिफ सैयद के रूप में हुई है. छात्रा की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. अदालत ने आरोपी सैयद 17 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

रोबोटिक्स क्लास के दौरान हुई कथित घटना

पुणे पुलिस के अनुसार, कथित घटना पिछले महीने रोबोटिक्स क्लास के दौरान हुई. पुणे शहर के पुलिस उपायुक्त (DCP) मिलिंद मोहिते ने बताया कि छात्रा रोबोटिक्स की कक्षा में शामिल हुई थी, जहां शिक्षक ने उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बचपन से पढ़ाने वाला शिक्षक बना आरोपी

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा बचपन से ही आरोपी शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी. इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने कथित तौर पर यह हरकत की. फिलहाल जांच में ऐसी किसी अन्य घटना या अन्य पीड़ित के सामने आने की जानकारी नहीं मिली है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी किसी छात्र के साथ ऐसा व्यवहार किया था.

POCSO समेत संबंधित धाराओं में जांच जारी

पुणे के DCP मिलिंद मोहिते ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है. नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण POCSO Act सहित संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो उन्हें भी केस में शामिल किया जाएगा. पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की किसी भी असामान्य गतिविधि या शिकायत को गंभीरता से लें और बिना देरी पुलिस को सूचना दें.

यह भी पढ़ें-मासूम से दुष्कर्म की आरोपी टीचर को नहीं मिली जमानत, 3 दिन में करना होगा सरेंडर


विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola