लखीसराय सदर अस्पताल में गुरुवार का रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 28 May 2026 8:15 AM
OPD
Lakhisarai Sadar Hospital OPD Today: लखीसराय सदर अस्पताल में गुरुवार को मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का विस्तृत रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन ने सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की है ताकि मरीजों को इलाज में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट.
Lakhisarai Sadar Hospital OPD Today: सदर अस्पताल लखीसराय में गुरुवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से अलग-अलग विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है. सुबह से लेकर देर शाम तक ओपीडी संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर इलाज कराने की अपील की है.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
सदर अस्पताल में गुरुवार को जनरल ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. इस दौरान डॉ संगीता राय और डॉ सुधांशु कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार मौजूद रहेंगे. वहीं इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जहां डॉ संजय कुमार मरीजों को परामर्श देंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.
गायनी और बच्चों के इलाज की विशेष व्यवस्था
महिला मरीजों के लिए गायनी ओपीडी में डॉ हरिप्रिया उपलब्ध रहेंगी. वहीं बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ हिमांशु राज की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों और महिलाओं की संख्या ओपीडी में लगातार बढ़ रही है, इसलिए विशेष व्यवस्था की गई है.
इमरजेंसी और आईपीडी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय
आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पंकज कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अवधेश कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ राज अभय मरीजों की देखभाल करेंगे. वहीं इमरजेंसी सेवा में सुबह से रात तक अलग-अलग शिफ्ट में डॉ विकास कुमार झा, डॉ हिमांशु राज और डॉ सत्यम कुमार मौजूद रहेंगे.
एसएनसीयू में भी डॉक्टरों की तैनाती
नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू में भी डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ पवन कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार सेवाएं देंगे.
Also Read: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बेगूसराय से टोक्यो तक गूंजा ‘पीरियड जागरूकता अभियान’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










