लखीसराय में गंगा कछार में आधी रात पुलिस छापेमारी, 45 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 28 May 2026 9:09 AM

विज्ञापन

बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर

Lakhisarai News.: लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गंगा कछार इलाके में आधी रात चली छापेमारी के दौरान 45 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट.

Lakhisarai News: पिपरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा कछार इलाके से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में तैयार शराब के अलावा अर्धनिर्मित शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी नष्ट किए गए. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

आधी रात चली पुलिस की कार्रवाई

बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात पिपरिया थाना पुलिस ने पथूआ गांव स्थित गंगा कछार इलाके में छापेमारी की. पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 45 लीटर तैयार देसी चुलाई शराब बरामद की.

मौके पर मिला शराब बनाने का सामान

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक गैस सिलेंडर और मोबाइल फोन भी जब्त किया. इसके अलावा तीन बड़े डब्बों में रखा करीब 600 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी बरामद किया गया. पुलिस ने मौके पर ही अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया. शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले डब्बे और देकची को भी तोड़कर खत्म कर दिया गया.

दो तस्कर गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने इस मामले में नंदू भगत के पुत्र बुलेट कुमार और जीवन भगत के पुत्र लखन भगत को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

थानाध्यक्ष ने दी सख्त चेतावनी

पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने साफ कहा कि शराब के अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बेगूसराय से टोक्यो तक गूंजा ‘पीरियड जागरूकता अभियान’

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन