HIV जागरूकता के लिए 16 जुलाई को होगी 5 किलोमीटर 'रेड रन', गांधी मैदान में दौड़ेंगे युवा

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

लखीसराय में 16 जुलाई 2026 को 'रेड रन-2026' का आयोजन किया जाएगा. यह 5 किलोमीटर की दौड़ युवाओं को HIV, सुरक्षित व्यवहार और स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.

विज्ञापन

Lakhisarai Red Run 2026: लखीसराय में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देश पर 16 जुलाई 2026 को 'रेड रन-2026' का आयोजन किया जाएगा. सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता सुबह 8:00 बजे गांधी मैदान से शुरू होगी. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी, सुरक्षित व्यवहार और स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है.

तीन चरणों में आयोजित होगी प्रतियोगिता

रेड रन-2026 का आयोजन महाविद्यालय स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर किया जाएगा. जिला स्तरीय प्रतियोगिता 1 जुलाई से 22 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जा रही है. लखीसराय में इसका आयोजन 16 जुलाई को निर्धारित किया गया है. इसमें रेड रिबन क्लब के सदस्य, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट तथा विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.

हर कॉलेज से 10 प्रतिभागियों का चयन

Lakhisarai Red Run 2026: सिविल सर्जन कार्यालय ने जिले के जीईसी कॉलेज, केएसएस कॉलेज, आर लाल कॉलेज, बीएनएम कॉलेज बड़हिया एवं महिला कॉलेज बड़हिया के प्राचार्यों को पत्र भेजकर प्रत्येक कॉलेज से पांच छात्र और पांच छात्राओं सहित कुल 10 प्रतिभागियों के नाम भेजने का निर्देश दिया है. प्रतिभागियों की सूची ईमेल [email protected] या फिर व्हाट्सएप नंबर 9835082934 पर उपलब्ध कराने को कहा गया है.

जितेंद्र कुमार लाल बने नोडल पदाधिकारी

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार लाल को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. आयोजन से संबंधित किसी भी जानकारी या सहयोग के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9835082934 पर संपर्क किया जा सकता है.

युवाओं को जागरूक करना है उद्देश्य

'रेड रन' राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की एक प्रमुख पहल है. इसका उद्देश्य युवाओं को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, सुरक्षित जीवनशैली और समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है. जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा.



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन