लखीसराय के सरकारी स्कूल के गुरुजी का जलवा! कतर तक हुई इनके प्रोजेक्ट की तारीफ, अब बिहार सरकार देगी राजकीय शिक्षक सम्मान

Updated:
विज्ञापन

फोटो -शिक्षक राजकुमार | Prabhat Khabar Network

लखीसराय के शिक्षक राजकुमार को राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से नवाजा जाएगा. कतर में सराहे गए उनके प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग ने उन्हें शिक्षा जगत में खास पहचान दिलाई है. उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

लखीसराय. शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में लखीसराय के शिक्षक राजकुमार को राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने जिले से एकमात्र शिक्षक के रूप में उनका चयन किया है. उनकी इस उपलब्धि से शिक्षा जगत और जिले में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नया टोला मकुना विद्यालय के प्रधान शिक्षक हैं राजकुमार

नगर परिषद के वार्ड संख्या 29 स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नया टोला मकुना के प्रधान शिक्षक राजकुमार आगामी 5 सितंबर को पटना में आयोजित राजकीय समारोह में सम्मानित होंगे. मूल रूप से शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के केमरा गांव निवासी राजकुमार ने वर्ष 2014 में सूर्यगढ़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय मानो में गणित एवं विज्ञान शिक्षक के रूप में योगदान दिया था.

कुशल शिक्षण तकनीक से छात्रों और अभिभावकों के बीच बनाई पहचान

राजकुमार अपनी कुशल शिक्षण तकनीक और सहज स्वभाव के कारण छात्रों और अभिभावकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों का असर छात्रों की विभिन्न प्रतियोगी और शैक्षणिक उपलब्धियों में भी दिखाई दिया है. उनके मार्गदर्शन में सात छात्रों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है. वहीं 20 छात्रों ने एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की है.

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में लखीसराय को दिलाया बिहार में पहला स्थान

बिहार शिक्षा परियोजना की महत्वाकांक्षी योजना प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग यानी पीबीएल में राजकुमार के नेतृत्व में लखीसराय को बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था. उनके पीबीएल प्रोजेक्ट की सराहना कतर के एक प्रतिनिधि ने भी की थी. इस उपलब्धि को जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना गया.

पहले भी मिल चुका है 'टीचर ऑफ द मंथ' सम्मान

राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से पहले भी राजकुमार को शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया जा चुका है. अप्रैल 2025 में उन्हें शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ द्वारा 'टीचर ऑफ द मंथ' अवार्ड से सम्मानित किया गया था. अब राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन से उनके शैक्षणिक कार्यों और नवाचारों को एक और बड़ी पहचान मिली है.

शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

राजकुमार की उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, पूर्व विधायक पुलैना सिंह, शिक्षक नेता मुनींद्र झा, प्रधानाध्यापक कार्तिक झा, अभय कुमार शर्मा, प्रतिभा चयन एकता मंच के अध्यक्ष डॉ. रामरूप दास, सचिव सह राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक पीयूष कुमार झा, रंजीत रविदास और रामयतन कुमार रिंकू सहित कई शिक्षाविदों और लोगों ने बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें: कल का मौसम: 3 सितंबर को बिहार के 7 जिलों में जमकर होगी बारिश, अगले 72 घंटे कैसा रहेगा आपके जिले का हाल?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन