चितरंजन रोड की होम्योपैथिक दवा फैक्ट्री जांच के घेरे में, तीन दिन बाद भी नोटिस का जवाब नहीं

Updated:
विज्ञापन

दवा बनाने का अवशेष

शहर के पुरानी बाजार में एक होम्योपैथिक दवा निर्माण इकाई नगर परिषद की जांच के घेरे में आ गई है. स्थानीय निवासियों ने आवासीय इलाके में रासायनिक अवशेषों से स्वास्थ्य पर खतरे की शिकायत की थी.

विज्ञापन

लखीसराय : शहर के पुरानी बाजार स्थित चितरंजन रोड, वार्ड संख्या-12 में पुरानी पोस्ट ऑफिस के समीप संचालित एक होम्योपैथिक दवा निर्माण इकाई नगर परिषद की जांच के घेरे में है. आवासीय इलाके में दवा बनाने और निर्माण के दौरान निकलने वाले रासायनिक अवशेष व कचरे को लेकर स्थानीय निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार से शिकायत की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
फोटो 1_दवा बनाने का अवशेष फोटो 2 _ दवा बनाने के बाद फेंका कचड़ा | Prabhat Khabar Network
दवा बनाने के बाद फेंका कचड़ा | Prabhat Khabar Network

आवासीय इलाके में दवा निर्माण की शिकायत

जिलाधिकारी को दिये आवेदन में सुनील कुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि चितरंजन रोड स्थित आवासीय कॉलोनी में होम्योपैथिक दवा का निर्माण किया जा रहा है. उनका कहना है कि दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायन, प्रदूषण और अवशेषों की धूल से आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच नगर परिषद को सौंप दी.

टैक्स दरोगा ने की जांच, रिपोर्ट सौंप दी

नगर परिषद की ओर से मामले की जांच टैक्स दरोगा वीरेंद्र कुमार से करायी गयी. जांच के दौरान शिकायतकर्ता का कथन दर्ज किया गया और जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन को सौंप दी गयी.

इसके बाद नगर परिषद ने संबंधित दवा फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा था. लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी संचालक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है.

जांच पूरी होने के बाद डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि होम्योपैथिक दवा निर्माण को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी.

फिलहाल मामले में नगर परिषद की जांच जारी है और स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन