अभयपुर एपीएचसी में डॉक्टर रिटायर हुए तो लटक गया ताला, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Updated:
विज्ञापन

बंद पड़ा चिकित्सक कक्ष अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अभयपुर | Prabhat Khabar Network

पीरीबाजार के अभयपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के सेवानिवृत्त होने के बाद ताला लटक गया है. छह गांवों के मरीज इलाज के अभाव में परेशान हैं और उन्हें निजी क्लीनिकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

विज्ञापन

पीरीबाजार : थाना क्षेत्र की कसवा पंचायत स्थित अभयपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) में चिकित्सक के सेवानिवृत्त होने के बाद स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो गयी है. डॉक्टर के रिटायर होने के करीब एक सप्ताह बाद भी नयी तैनाती नहीं होने से चिकित्सा कक्ष पर ताला लटका हुआ है. इलाज की उम्मीद में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
बंद पड़ा चिकित्सक कक्ष  अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अभयपुर  | Prabhat Khabar Network
बंद पड़ा चिकित्सक कक्ष अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अभयपुर | Prabhat Khabar Network

छह गांवों के मरीजों की बढ़ी परेशानी

अभयपुर एपीएचसी आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लिए प्राथमिक उपचार का प्रमुख केंद्र माना जाता है. सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी सहित अन्य बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीण इसी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर रहते हैं. डॉक्टर के रिटायर होने के बाद परिसर में सन्नाटा पसरा है. भवन और जरूरी संसाधन मौजूद होने के बावजूद चिकित्सक के अभाव में ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

समय रहते नहीं हुई वैकल्पिक व्यवस्था

ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सक के सेवानिवृत्त होने की जानकारी विभाग को पहले से थी, बावजूद इसके समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी. अब मरीजों को दूसरे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों या निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है. इससे खासकर गरीब परिवारों पर इलाज का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

दो-तीन दिनों में डॉक्टर की तैनाती का आश्वासन

सूर्यगढ़ा के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि अभयपुर एपीएचसी में चिकित्सक नहीं होने की समस्या से सिविल सर्जन, लखीसराय को अवगत करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि दो से तीन दिनों के भीतर चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी.

फिलहाल ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के आश्वासन पर नजरें टिकाये हुए हैं. वहीं डॉक्टर की तैनाती में हो रही देरी ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन