प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Mar 2026 6:46 PM

विज्ञापन

भाजपा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से चलाये जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत चानन मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया

विज्ञापन

इटौन गांव में भाजपा के चानन मंडल का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण संपन्न

चानन

भाजपा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से चलाये जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत चानन मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया. इटौन ग्राम स्थित किड्स कार्ड प्ले स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश महतो ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, जिला महामंत्री सनोज साहू, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, जिला प्रवक्ता प्रो. मनोरंजन कुमार एवं मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं. प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कुल सात विषयों पर सत्र आयोजित किये गये, जिनमें सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, भाजपा का इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्यपद्धति, कार्य विस्तार की रणनीति, बूथ प्रबंधन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां एवं उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी. इन विषयों पर प्रशिक्षकों के रूप में अजय कुशवाहा, प्रो. मनोरंजन कुमार, मणिकांत सिंह, नवीन कुमार सिंह, जिला महामंत्री सनोज साहू, जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में मंडल कार्यसमिति के सभी सदस्य, विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की नीतियों, विचारों एवं कार्यशैली को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया. कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता यह रही कि इटौन पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के नेतृत्व में कुल 54 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिली.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन