मौसम: कहां होगी बारिश और कहां चलेगी भीषण लू? आया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Rain and Heat Wave Alert

मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 28 से 30 मई के दौरान, जबकि हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 28 से 31 मई और पूर्वी हिस्सों में 28 से 31 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है. 29 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ सकता है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटा तक रहने और कुछ जगहों पर 100 किमी प्रति घंटा तक के तेज झोंके चलने की संभावना है.

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 28 मई से 1 जून तक, पूर्वी हिस्सों और विदर्भ क्षेत्र में 28 से 31 मई तक मौसम बदला रह सकता है. वहीं छत्तीसगढ़ में 28 मई से 2 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. महाराष्ट्र के मध्य हिस्सों और मराठवाड़ा क्षेत्र में 28 मई के साथ 1 और 2 जून को मौसम बदल सकता है. वहीं गुजरात में 30 मई से 2 जून तक और गोवा व कोंकण क्षेत्र में 1 और 2 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 28 से 30 मई के दौरान मौसम लगातार बदला हुआ रहेगा. 28 मई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जो बाद में घने बादलों में बदल सकते हैं. इस दिन हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि शाम और रात में हवा के झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. 29 मई को हल्की बारिश और तेज आंधी चलने की आशंका है. 30 मई को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है. तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

28 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 1 और 2 जून को अरुणाचल प्रदेश में, 28 मई के अलावा 2 जून को असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

दक्षिण भारत का मौसम

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ आंतरिक कर्नाटक में 28 मई से 2 जून तक मौसम बदला रह सकता है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 28 से 31 मई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों तक भीषण लू चलेगी

राजस्थान बुधवार को भीषण लू की चपेट में रहा तथा श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग ने बताया कि श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. विभाग ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक राजस्थान में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी. बीकानेर एवं कोटा संभागों और शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 46 से 47 डिग्री तक रह सकता है जबकि पश्चिमी राजस्थान के सीमा क्षेत्रों में 28 मई को तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग ने 28 मई के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola