वार्षिक परीक्षा में अव्वल आये प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 29 Mar 2026 6:13 PM
शहर के पुरानी बाजार कार्यानंद नगर स्थित प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई
लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार कार्यानंद नगर स्थित प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई, इसमें प्रत्येक वर्ग के श्रेष्ठ तीन-तीन विद्यार्थियों को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया. सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक रंजन कुमार ने अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करते हुए नये सत्र 2026-27 की अग्रिम बधाई दी. उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से शिक्षा, संस्कृति और संस्कार के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हमारा प्रज्ञा विद्या विहार अभिभावकों की पहली पसंद है. छात्र अपने शैक्षणिक जीवन में शिक्षा के प्रति सजग रहें, इसके लिए अभिभावकों के दायित्व पर विस्तृत संबोधन प्रेषित किया. उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ उनकी माता समय बिताये, उनके खान-पान और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें. परीक्षा परिणाम की घोषणा के दौरान बच्चों में नये वर्ग में जाने की खुशी देखी जा रही थी. इस अवसर पर नये सत्र के लिए अकादमिक कैलेंडर भी जारी किया गया, जिसमें अप्रैल से मार्च तक विद्यालय में होने वाली छुट्टियों व विद्यालय में महापुरुषों की मनायी जाने वाली जयंतियों को दर्शाया गया है. आगामी सत्र में बेहतर करने की शिक्षकों और छात्रों से अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










