शराब के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 29 Mar 2026 9:35 PM
उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आठ लीटर देसी शराब के साथ एक महिला व तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है
लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आठ लीटर देसी शराब के साथ एक महिला व तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान तीन शराब पीने वाले को भी पकड़ा गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र बकिया सुरारी से राजेंद्र चौधरी के पुत्र विजय चौधरी को 3.250 लीटर शराब व हरिचरण चौधरी के पुत्र उमेश चौधरी को दो लीटर शराब तथा सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रतनुपुर निवासी अजय साव की पत्नी शकुना देवी को 3.250 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. पीरीबाजार के लठिया कोड़ासी से अजय पोद्दार के पुत्र विवेक कुमार, अशोक बिंद के पुत्र हकीम कुमार व कमल सिंह के पुत्र संतोष कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










