ePaper

मारपीट मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Updated at : 29 Aug 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में तीन लोग गिरफ्तार

मारपीट मामले में तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा पीरीबाजार थाना के पुलिस ने काशीचक एवं मनियारचक गांव में छापेमारी कर मारपीट के दो अलग मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. पीरीबाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि काशीचक से पुलिस ने स्व राजेंद्र साव के दो पुत्रों मुन्नीलाल साव एवं दीपक साव को गिरफ्तार किया है. दोनों भाइयों ने मिलकर विगत 11 जुलाई 2024 को पारिवारिक विवाद के कारण अपने भाई संजय साव की पत्नी सीता देवी के साथ मारपीट किया. मामले को लेकर सीता देवी द्वारा पीरीबाजार थाना में कांड संख्या 91/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें दोनों भाई नामजद हैं. इधर, पुलिस ने मनियारचक गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले लक्ष्मी यादव के पुत्र जय निवास यादव उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है. आरोपित जय निवास यादव सहित पांच लोगों ने 17 अगस्त 2024 को मनियारचक गांव में मारपीट किया था. मामले को लेकर पीरीबाजार थाना में कांड संख्या 109/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन