गुगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन क्लास कराने की पहल
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

मध्य विद्यालय मानिकपुर की प्रांगण में एचएम श्रीप्रसाद महतो की देखरेख में शनिवार को साढ़े आठ बजे से अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
मेदनीचौकी (लखीसराय) से रंजीत शर्मा की रिपोर्ट
सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के मध्य विद्यालय मानिकपुर की प्रांगण में एचएम श्रीप्रसाद महतो की देखरेख में शनिवार को साढ़े आठ बजे से अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मात्र शिक्षक के सहारे कुल नामांकित 813 बच्चों के पठन-पाठन वाले उक्त विद्यालय के शिक्षक-अविभावक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एचएम श्री प्रशाद महतो व सहयोगी शिक्षक आकाश कुमार ने बताया कि संगोष्ठी में मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण थीम पर विस्तृत चर्चा हुई. संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को समझने एवं सुदृढ़ बनाना, भावनात्मक संतुलन एवं सकारात्मक सोच का विकास करना, अभिभावक एवं शिक्षक के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, स्कूल और घर के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना इत्यादि की चर्चा संगोष्ठी में शामिल था.22 जून को स्कूल खुलेगा
मध्य विद्यालय माणिकपुर के एचएम श्री प्रसाद महतो ने शिक्षक-अविभावक संगोष्ठी में बताया कि एक जून से गर्मी की छुट्टी हो रही है और पुनः 22 जून को विद्यालय खुलेगी. इस छुट्टी के बीच बच्चों को घर पर ही गुगल मीट के माध्यम से मंगलवार और शनिवार को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सप्ताह में दो दिन क्लास लिया जाएगा. जिसमें बच्चे शिक्षक से सीधा संवाद कर अपने प्रश्नों का उत्तर पा सकेगें. गुगल मीट से पढाई की पहल सभी अविभावकों को संगोष्ठी में सराहनीय कदम लगा. अविभावकों के तरफ से उठे कुछ शिकायत का संगोष्ठी में एनएच ने गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर समाधान का अश्वासन दिया गया. वहीं गर्मी छुट्टी में बच्चों को गृह कार्य करने के लिए सभी शिक्षकों के द्वारा टास्क दिया गया. मौके पर शिक्षक आकाश कुमार, संदीप कुमार, राजीव कुमार पटेल, सुधाकर कुमार आदि के अलावे बाल संसद व मीना मंच के सभी छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










