सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन, 5 मामले की हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन, 5 मामले की हुई सुनवाई

जनता दरबार में काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही. सीओ ने कहा, 5 मामले की सुनवाई हुई 4 मामले का निष्पादन कर दिया गया.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट

शनिवार को अंचल कार्यालय सूर्यगढ़ा में अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार के द्वारा जनता दरबार आयोजित कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गई. यहां आयोजित जनता दरबार में काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई. अंचलाधिकारी ने बताया कि यहां 5 मामले की सुनवाई हुई जिसमें 4 मामले का निष्पादन कर दिया गया.

कई मामले रह गये लंबित

जिन मामले का निष्पादन हुआ उसमें मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव के रहने वाले दिनेश ठाकुर बनाम बंसगढ़ा गांव के रहने वाले सियाराम राम महतो की पत्नी चिंता देवी, अमरपुर गांव के रहने वाले प्रमोद महतो बनाम शोभन महतो, हुसैना गांव के रहने वाले विजेंद्र यादव बनाम जितेंद्र यादव तथा मानिकपुर थाना क्षेत्र के बाकरचक गांव के रहने वाले कमली महतो की पत्नी कारी देवी बनाम जनार्दन महतो के मामले शामिल है. मौके पर मेदनीचौकी थाना के एसआई शिव शंकर मंडल, अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक श्याम कुमार, राजस्व कर्मचारी विनय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन